भारत
छात्राओं को क्लास में दुपट्टा हटाने को मजबूर करने वाला हेडमास्टर पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Dec 2022 6:18 PM IST

x
प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने जांच में उन पर लगे आरोपों को सही पाया है।
रांची (आईएएनएस)| डालटनगंज जिले के पांडू प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं का दुपट्टा हटाकर क्लास में बैठने को मजबूर करने के आरोपी हेड मास्टर विश्वनाथ राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने जांच में उन पर लगे आरोपों को सही पाया है। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया कि लोअर पांडू स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सातवीं-आठवीं कक्षा की कई छात्राओं ने हेडमास्टर पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें क्लास में दुपट्टा हटाकर बैठने को कहते हैं। ऐसा न करने पर उन्हें दंडित करते हैं और डंडे से पिटाई करते हैं। छात्राओं की ऐसी शिकायतों पर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों हंगामा किया था। इसके बाद उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मामले की जांच का निर्देश दिया था। बीते मंगलवार को डीएसई मनोज कुमार और सदर मेदिनीनगर एसडीएम राजेश कुमार साह ने विद्यालय पहुंचकर शिकायतों की जांच की। इस दौरान चार छात्राओं ने पूछताछ में अपनी शिकायतों को दोहराया। हालांकि कुछ लोगों ने हेडमास्टर का बचाव करते हुए इसे स्थानीय ग्रामीणों की राजनीति का परिणाम बताया।
बहरहाल, प्रशासन की जांच के बाद बीईईओ महेंद्र प्रजापति ने पांडू थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





