भारत

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर

Admin4
23 Feb 2024 8:41 AM GMT
तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर
x
मधेपुरा। जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा ओपी स्थित रमजिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी। इसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन व्यक्ति सवार थे। इसी दौरान दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी। इसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी। साथ ही इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हादसे में मरने वालों में सुमित मुखिया पिता गन्नू मुखिया शहजादपुर, सुभाष राम पिता रूदल राम बैजनाथपुर, संजय राम की बेटी, सुभाष राम का बेटा शामिल है। वहीं घायलों में सोनू कुमार पिता विनोद मुखिया औक रिशु कुमार शामिल है।
Next Story