हेड मास्टर और शिक्षक स्कूल में पी रहे थे शराब, शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

जालौन: यूपी के जालौन जिले में स्कूल में शराब पीना हेड मास्टर और एक शिक्षक को भारी पड़ गया. वायरल वीडियो में दिख रहे इन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. यह पूरा मामला जालौन के रामपुरा ब्लॉक के धरमपुरा गांव का है. वायरल वीडियो में शिक्षकों को क्लास रूम में शराब और सिगरेट पीते हुए देखा गया. जब बीएसए ने मामले में जांच कराई तो यह वीडियो सही पाया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





