भारत

कुएं में सिर कटी टुकड़ों में मिली लाश, पुलिस ने किया ये खुलासा

Admin2
20 Nov 2022 11:53 AM GMT
कुएं में सिर कटी टुकड़ों में मिली लाश, पुलिस ने किया ये खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से सिर कटी व कई टुकड़ों में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने मृतका के सिर की बरामदगी भी स्वीकार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की कई टुकड़ों में काट कर नृसंश हत्या को अंजाम देने में मुख्य रूप से वह युवक शामिल है, जिसने उसे बीते 9 नवंबर को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था। प्रिंस यादव नामक इस युवक के बहन से मृतका की दोस्ती थी।
इतना ही नहीं दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। भैरवधाम जाने के लिए मृतका नौ नवंबर को अपने घर से निकली थी और प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से कई टुकड़ों में मिला था। सिर गायब था। युवती संग हैवानियत की इस खौफनाक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं थीं।
चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात भी शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने स्वीकार की थी। सिर मिलने के बाद से ही जल्द खुलासे की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को पहली मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र के ही पश्चिमपट्टी गांव में हुई। जिसमें मुख्य आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया।
Next Story