भारत

हेड कांस्टेबल निकला करोड़पति, संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
3 Nov 2021 1:19 PM IST
हेड कांस्टेबल निकला करोड़पति, संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान
x
हेड कांस्टेबल के घर लोकायुक्त ने मंगलवार को छापा मारा.

जबलपुर: मध्य प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति मामले में जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. जब लोकायुक्त ने मध्यप्रदेश पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद सिंह के घर और फार्म हाउस पर छापा मारा तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, कार्रवाई के दौरान टीम को करोड़ों की संपत्ति और बहुत सारे वाहन मिले हैं.

हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद सिंह फिलहाल तिलवारगट पुलिस स्टेशन में तैनात हैं. करोड़पति कांस्टेबल पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है. मंगलवार को की गई इस कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम ने 4.39 करोड़ की संपत्ति और 14 गाड़ियां बरामद की हैं.
पुलिस उप अधीक्षक (लोकायुक्त) जेपी वर्मा ने कहा, 'हमारी टीम को छापेमारी के दौरान 4.39 करोड़ रुपये की संपत्ति, फार्म हाउस, गाड़ियां, एग्रीकल्चर लैंड, ज्वैलरी, 14 गाड़ियां और अन्य जरूरी सामान मिला है.' उन्होंने कहा कि अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शिवपुरी में आया था ऐसा ही मामला सामने
इससे पहले भी मध्य प्रदेश में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था. अक्टूबर माह में शिवपुरी जिले में सहायक समिति प्रबंधक के घर EOW ने छापा मारा था. इस छापेमारी में महीने की 12 हजार रुपये सैलरी लेने वाले मैनेजर के घर करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली थी. शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील में आने वाले पचावली सहकारिता बैंक में पिछले दिनों करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया था. भ्रष्टाचार के इस मामले में लिप्त कर्मचारियों की कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए थे. कोर्ट के आदेश पर ही EOW की टीम ने विजयपुरम कॉलोनी में रहने वाले MS भार्गव के घर पर छापेमारी का एक्शन लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story