
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदमाशों को पकड़ने गए पुलिस दल पर फायरिंग कर दी गई। बदमाशों की फायरिंग में एक प्रधान आरक्षक घायल हुए हैं। उपचार के लिए उन्हें नागपुर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि डूडा क्षेत्र में कुछ …
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदमाशों को पकड़ने गए पुलिस दल पर फायरिंग कर दी गई। बदमाशों की फायरिंग में एक प्रधान आरक्षक घायल हुए हैं। उपचार के लिए उन्हें नागपुर भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि डूडा क्षेत्र में कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस का दल पहुंचा तो बदमाशों ने बम्होरी गांव के पास गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस फायरिंग में एक गोली प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को लगी, वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागपुर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीन पुलिस जवानों का दल आरोपियों को पकड़ने गया था, तभी एक आरोपी ने अपने साथियों को बचाने के लिए पुलिस पर गोली चला दी। यह गोली राकेश ठाकुर को लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं मगर गोली चलाने वाला फरार है।
