भारत

ड्यूटी के दौरान शौचालय गया हेड कांस्टेबल, TSI ने लिखवा दी रपट, एसपी ने दोनों को किया लाइन हाजिर

jantaserishta.com
30 April 2026 2:54 PM IST
ड्यूटी के दौरान शौचालय गया हेड कांस्टेबल, TSI ने लिखवा दी रपट, एसपी ने दोनों को किया लाइन हाजिर
x
जानें पूरा मामला.
संभल : संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पॉइंट पर तैनात हेड कांस्टेबल जय भगवान मंगलवार दोपहर अपनी ड्यूटी से गायब मिले. ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो लहरावन गांव के पास तैनात सिपाही वहां मौजूद नहीं था. इसके तुरंत बाद प्रभारी ने सिपाही की गैरहाजिरी की रपट लिख दी. सिपाही का दावा है कि वह पेट खराब होने के कारण पास के पेट्रोल पंप पर शौच के लिए गया था. जब उसने यह दलील दी, तो प्रभारी ने कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने उसकी 'पॉटी का ठेका' नहीं ले रखा है. यह विवाद अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा मुद्दा बन गया है.
इस विवाद के बाद हेड कांस्टेबल जय भगवान ने ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान पर पलटवार करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो में सिपाही का दावा है कि प्रभारी अवैध रूप से ट्रकों का संचालन करवाते हैं.
सिपाही के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान उसने मिट्टी से लदा एक डंपर रोका था और प्रभारी के ट्रकों का चालान करने की वजह से वे उससे रंजिश रखते हैं. सिपाही ने कहा कि इसी चिढ़ की वजह से मामूली मानवीय जरूरत के लिए जाने पर उसकी रपट लिखी गई और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया.
मामला बढ़ता देख और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने हेड कांस्टेबल जय भगवान और ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान, दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. एसपी ने बताया कि सिपाही के गैरहाजिर मिलने और उसके द्वारा लगाए गए आरोपों का संज्ञान लिया गया है. इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए विभागीय आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि सच सामने आ सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story