
x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
कलबुर्गी (आईएएनएस)| कर्नाटक के कलबुर्गी में ब्रम्हपुरा पुलिस स्टेशन से जुड़े एक हेड कांस्टेबल ने रविवार को सशस्त्र रिजर्व मुख्यालय में अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय पांडुरंगा के रूप में हुई है, जो चिक्कोडी तालुक के चिम्मानचौड़ गांव के मूल निवासी थे।
पुलिस के मुताबिक, पांडुरंगा शनिवार रात 10 बजे घर वापस आए और पत्नी के साथ अपने कमरे में सो गए, जबकि उसके बच्चे छत पर सोए थे। रविवार सुबह पांडुरंगा का शव किचन में लटका मिला। घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले 5 मई को कलबुर्गी जिले के चित्तपुरा में पुलिस कांस्टेबल मल्लिकार्जुन (34) ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
Tagsहेड कांस्टेबल खुदकुशीखुदकुशीकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसhead constable suicidesuicideKarnatakaKarnataka NewsKarnataka Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





