भारत

हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, दुष्कर्म के लगे आरोप

Kunti Dhruw
25 Feb 2022 5:55 PM GMT
हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, दुष्कर्म के लगे आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: एक महिला का दुष्कर्म करने के आरोप में दिल्ली के सरोजनी नगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को दुष्कर्म की सूचना मिली। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सुशील धीमान ने उसका दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को तीन साल से जानते हैं। सरोजनी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल नंबर को ट्रेस कर आरोपी धीमान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पता चला कि आरोपी एनआईए में हैड कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत है।

Next Story