भारत
'...सुबह 11 बजे ही उनके मुंह से शराब की बू आती थी' , CM पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
jantaserishta.com
4 Nov 2026 4:35 PM IST

x
देखें वीडियो.
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे हैं. यहां उन्होंने संगरूर में आयोजित इंसाफ रैली में पंजाब की कानून-व्यवस्था, ड्रग्स के मुद्दे और केंद्र सरकार पर हमले किए. इस दौरान राहुल गांधी ने पंजाब में नशे की समस्या पर बात की और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए.
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने साल भर पहले पंजाब में ड्रग्स बढ़ने की बात कही थी, तब कई राजनीतिक दलों ने कहा था कि उन्हें पंजाब की कोई समझ नहीं है. उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग और बुनियादी ढांचा होना जरूरी है, वरना ड्रग्स और गैंगस्टरवाद ही फैलेगा. आज राज्य में सिंथेटिक ड्रग्स सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है.
आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि AAP ने ड्रग्स खत्म करने का वादा किया था, लेकिन वो ऐसा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'वो लोकसभा में मेरे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे और सुबह 11 बजे भी उनके मुंह से शराब की बू आती थी.'
राहुल ने कहा कि शराब पीना उनका निजी मामला हो सकता है, लेकिन अगर आपको 'नशे' के खिलाफ लड़ना है, तो आपका सीएम हर शाम खुद नशा नहीं कर सकता. पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो यहां के दर्द को महसूस कर सके.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह दावा करते हैं कि वो तीन साल में ड्रग्स खत्म कर देंगे, लेकिन तब तक वो गृह मंत्री नहीं रहेंगे क्योंकि यो सरकार एक साल के भीतर गायब हो जाएगी. उन्होंने सवाल किया कि अडानी के पोर्ट से जो ड्रग्स पकड़े गए थे, उसका क्या हुआ?
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी दावा करते हैं कि कांग्रेस देशद्रोही है. उन्होंने पीएम को किसी भी मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा, 'मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी राष्ट्रविरोधी हैं और डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं.'
राहुल गांधी ने आगे बताया कि वो दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता से मिले थे. उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी स्पीच के लिए कुछ प्लान बनाया था. लेकिन फिर सिद्धू मूसेवाला के पिता आए और मुझसे मिले और मैंने अपनी स्पीच का प्लान बदल दिया.'
सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले वो उनसे मिले थे. तब वो मूसेवाला को ज्यादा नहीं जानते थे, लेकिन वो एक बहुत ही टैलेंटेड इंसान थे. उन्होंने कहा, 'जब हम मिले थे, तभी मेरे मन में आया था कि वो एक खतरनाक जगह से आ रहे हैं.'
राहुल गांधी ने कहा कि बाद में उन्होंने मूसेवाला का गाना '295' सुना. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि किस तरह उनकी सुरक्षा वापस ली गई और दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई. राहुल ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बलकौर सिंह के बेटे के साथ जो हुआ, वोअब पंजाब में एक फैशन बन गया है और आज हर होनहार और प्रतिभाशाली नौजवान को गोलियों से उड़ाया जा रहा है.
भगवंत मान हमें सुबह चुटकुले सुनाते थे... उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी... राहुल गांधी https://t.co/DriMB1DrKA
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) November 4, 2026
Tagsपंजाब विधानसभा चुनावराहुल गांधीपंजाबसीएम भगवंत मानPunjab Assembly ElectionsRahul GandhiPunjabCM Bhagwant Mann
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





