BIG BREAKING: बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया MLA ने, बवाल मचा

नई दिल्ली: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक बार फिर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए चेतावनी दी कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी ‘‘कांग्रेसी कुत्ते को वह दफना देंगे।’’ इससे पहले बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा करके बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। उसी दिन पत्रकारों से बातचीत में गायकवाड़ को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके जिले में महिलाओं के लिए सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ के बारे में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिंदे शिवसेना के प्रमुख भी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





