भारत

'जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

jantaserishta.com
27 Oct 2026 11:06 AM IST
जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक सुभाषित शेयर किया है, जिसमें चुनौतियों का सामना कर सफलता के शिखर तक पहुंचने का संदेश दिया गया है। पीएम मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक, "न संशयमनारुह्य नरो भद्राणि पश्यति। संशयं पुनरारुह्य यदि जीवति पश्यति॥" शेयर किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि जो मनुष्य चुनौतियों का सामना करने का साहस नहीं रखता, उसके लिए सफलता का मार्ग कठिन बना रहता है। किंतु जो व्यक्ति साहस, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ संकटों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ता है, वही जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचता है।
प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व के 138वें अध्याय के 34वें श्लोक से लिया गया है। इस श्लोक के माध्यम से संदेश दिया गया है कि महान सफलता या लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में जोखिम लेना अनिवार्य है। बिना जोखिम उठाए बड़ी उपलब्धियां नहीं मिलती।
इस श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि मनुष्य बिना किसी खतरे या जोखिम (संशय) में पड़े कभी कल्याण या श्रेष्ठ फल नहीं देख पाता, और अगर वह संकट या जोखिम मोल लेता है और जीवित बच जाता है, तभी उसे वास्तविक सफलता या सुख देखने को मिलते हैं। यानी जीवन में बड़ी उपलब्धियां या तरक्की बिना किसी अनिश्चितता या जोखिम का सामना किए संभव नहीं हैं।
इसके माध्यम से कहा गया है कि जोखिम उठाना जरूरी है, लेकिन पूरी बुद्धिमत्ता और सावधानी के साथ, जिससे कि उस संकट को पार करके जीवित रह सके और फल का आनंद लिया जा सके। प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस श्लोक के माध्यम से संदेश दिया गया है कि लोगों को चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story