भारत

ससुराल में घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी हो गई हत्या, ताबड़तोड़ गोलियां चली

jantaserishta.com
13 April 2025 5:00 PM IST
ससुराल में घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी हो गई हत्या, ताबड़तोड़ गोलियां चली
x
फैली सनसनी.
अलीगढ़: अलीगढ़ के नगला करार इलाके में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मुंडन समारोह के दौरान चार हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस हमले में मुरारी लाल वाल्मीकि (40) की मौके पर ही मौत हो गई. मुरारी लाल समारोह में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शामिल होने आए थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुरारी लाल घर के दरवाजे पर खड़े थे तभी बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उन्होंने बिना कुछ सुने गोलियां चला दीं और फरार हो गए. अचानक हुई इस वारदात से समारोह में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
घटना के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ बन्नादेवी थाने पहुंची और धरने पर बैठ गई. लोगों ने पुलिस से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें एक आरोपी का नाम हिमांशु लोधी बताया गया है. अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.
सर्किल ऑफिसर (CO) राजीव द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story