भारत

चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, यार्ड में घुसा कुत्ता तो भिड़े पड़ोसी

jantaserishta.com
20 April 2025 2:10 PM IST
चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, यार्ड में घुसा कुत्ता तो भिड़े पड़ोसी
x
फैली सनसनी.
त्रिशूर: केरल के त्रिशूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां वेल्लीकुलंगरा के पास एक 42 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हत्या को इसलिए अंजाम दिया गया, क्योंकि पीड़ित का कुत्ता आरोपी के यार्ड में घुस गया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित शिजो का कुत्ता आरोपी जोसेफ (69) के यार्ड में घुस गया था. जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि जोसेफ ने शिजो की हत्या कर दी. इस घटना से हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. हालांकि, अभी उसकी गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई है. क्योंकि मामले में आगे की कार्रवाही जारी है.
पड़ोसियों ने बताया कि जोसेफ इस हद तक चला जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. जोसेफ के यार्ड में पीड़ित का कुत्ता घुस गया था. जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि जोसेफ ने कुत्ते मालिक की हत्या कर दी. पड़ोसियों के अनुसार इससे पहले भी कुत्ता कई बार जोसेफ के यार्ड में घुस चुका था. तब भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.
आपको बता दें कि कुत्ते के विवाद में मालिक की हत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों से इस तरह के मामले आ चुके हैं. बीते दिनों महाराष्ट्र में कुत्ते के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story