भारत

बुजुर्ग से इतनी खुन्नस...प्राइवेट पार्ट काट डाला, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
10 Dec 2024 8:08 AM IST
बुजुर्ग से इतनी खुन्नस...प्राइवेट पार्ट काट डाला, इलाके में हड़कंप
x
फैली सनसनी.
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यहां तक कि हत्यारों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट उसके शव से 3-4 फीट की दूरी पर पड़ा था।
मध्य प्रदेश के सतना जिले तके कोलगवां थाना के गांव रामस्थान में 85 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने धारदार हथियार से बुजुर्ग भगत सिंह का गला रेत दिया। वारदात स्थल पर छानबीन के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी तब दंग रह गए जब देखा कि हत्यारे ने बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट शव से तीन-चार फीट दूर पड़ा था।
बुजुर्ग की हत्या से गांव से सनसनी फैल गई। हत्यारे का पता लगाने पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को वारदात की सूचना शाम करीब 6 बजे मिली थी। मौके पर बाबूपुर चौकी प्रभारी दशरथ सिंह पहुंचे और वारदात स्थल देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। कुछ ही देर में सीएसपी महेंद्र सिंह व थाना प्रभारी सुदीप सोनी भी पहुंच गए।
पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग भगत सिंह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने कच्चे मकान में अकेला रहता था। उसका बाकी परिवार बस्ती वाले घर में रहता है। भगत का खाना-पीना वहीं पहुंचाया जाता था। रात में एक बेटा बुजुर्ग के साथ रुकता था। शाम करीब पांच बजे कोई परिचित भगत के घर पहुंचा। तब पता चला कि उसकी हत्या हो चुकी है। परिजनों ने पूछताछ में किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। चौकी प्रभारी दशरथ सिंह ने कहा कि हर पहलू से हत्या की छानबीन की जा रही है। दो-तीन लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया गया है।
फॉरेंसिक अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह ने मुआयना कर बताया कि शव पूरी तरह खून से लथपथ मिला। वहीं पास में लोटा रखा हुआ था। मृतक के शरीर में दो बड़े घाव थे। पहला गर्दन पर और दूसरा वार प्राइवेट पार्ट पर किया गया है। गर्दन करीब दो तिहाई कटी मिली। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story