भारत

लौट रहा था दोस्त से उधार लेकर... फिर जो हुआ, वो जानकर उड़ जाएंगे होश!

jantaserishta.com
30 Oct 2025 3:51 PM IST
लौट रहा था दोस्त से उधार लेकर... फिर जो हुआ, वो जानकर उड़ जाएंगे होश!
x
फैली सनसनी.
अलवर: अलवर जिले में बुधवार शाम एक बड़ी लूट की घटना सामने आई. बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और 3 लाख 24 हजार रुपये लूट लिए. वारदात राजगढ़-भूलेरी सड़क मार्ग पर अलेवा धाम के पास हुई. पीड़ित की पहचान रामचरण मीना (29) निवासी कोठयारी का बास, माचाड़ी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार रामचरण 29 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे परवैणी गांव में अपने दोस्त से 3 लाख रुपए लेकर बाइक से राजगढ़ लौट रहा था. रास्ते में अलेवा धाम के पास राजगढ़ की ओर से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को टक्कर मारी और वह सड़क पर गिर गया. बाइक पर तीन बदमाश थे. उनमें से एक ने हेलमेट पहना था जबकि दो ने अपने चेहरे ढक रखे थे. दो की उम्र करीब 28 साल और एक की उम्र 17-18 साल बताई जा रही है.
बदमाशों ने गिरते ही रामचरण से मारपीट की और उसका मोबाइल फोड़ दिया ताकि वह पुलिस से संपर्क न कर सके. इसके बाद उन्होंने बाइक की चाबी निकाली और हैंडल पर टंगे नोटों से भरा बैग छीन लिया. बैग में कुल 3 लाख 24 हजार रुपये थे. पैसे लूटने के बाद बदमाश बाइक को नाले में फेंककर राजगढ़ की ओर भाग गए.
रामचरण ने एक राहगीर के फोन से अपने भाई वीरेंद्र मीना को सूचना दी. परिजन उसे राजगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसका प्राथमिक इलाज हुआ. पुलिस ने रामचरण के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story