भारत

गला काटकर मार डाला, महिला को क्यों आया इतना गुस्सा? जानें

jantaserishta.com
3 Sept 2022 2:41 PM IST
गला काटकर मार डाला, महिला को क्यों आया इतना गुस्सा? जानें
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
अम्‍बेडकरनगर: यूपी के अम्‍बेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में एक महिला ने शिक्षक के पद से रिटायर अपने पति की पेंशन लेने की जिद में गला काटकर बड़ी निर्ममता से उनकी हत्‍या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
पत्‍नी के हाथों मारे गए रिटायर्ड शिक्षक राम पदारथ वर्मा की उम्र 78 वर्ष थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए और जहर खाकर आत्‍महत्‍या की कोशिश करने वाली उनकी हत्‍यारोपी पत्‍नी को इलाज के लिए अस्‍पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि शिक्षक रामपदारथ वर्मा वर्ष 2008 में प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर से सेवानिवृत्त हो गए थे। शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी शान्ति देवी के साथ पेंशन निकालने बैंक गए थे। इस दौरान पत्नी पेंशन लेने की जिद पर अड़ गई। राम पदारथ वर्मा ने पूरी पेंशन देने से मना करते हुए जरूरत भर पैसे देने की बात कही। इस पर पत्‍नी आगबबूला हो गई। दोनों के बीच देर तक कहासुनी होती रही।
आरोप है कि शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे खाना खाकर सो रहे अपने पति रामपदारथ वर्मा की उसने कुल्‍हाड़ी से गला काटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अकबरपुर भेज दिया।
वहीं पत्नी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इब्राहिमपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में परिवारीजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story