भारत

घर में गंदगी से परेशान था...सनकी बेटे ने थप्पड़ों से की शुरुआत और हत्या पर किया अंत

jantaserishta.com
31 Dec 2025 12:54 PM IST
घर में गंदगी से परेशान था...सनकी बेटे ने थप्पड़ों से की शुरुआत और हत्या पर किया अंत
x
बहू ने चादर से ढका शव.
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां के थाना चांद इलाके में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की लाठियों से पीट-पीटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह शारीरिक कमजोरी के कारण घर में गंदगी कर देते थे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना ग्राम रमपुरी दावाझिर की है, जहां दिल दहला देने वाला यह घटनाक्रम सोमवार शाम को हुआ. आरोपी जयसिंह इनवाती अपने पिता शंकर इनवाती की बढ़ती उम्र और उनके द्वारा की जाने वाली गंदगी से परेशान था.
सोमवार दोपहर करीब 4 बजे, जब बुजुर्ग शंकर इनवाती बाड़ी के पास बैठे थे, तभी जयसिंह वहां पहुंचा. उसने पिता को गंदगी कर परेशान करने का ताना मारते हुए पहले थप्पड़ मारे और फिर पास पड़ी लकड़ी (लाठी) उठाकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
लाठियों की चोट से बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई. डर के मारे आरोपी जयसिंह और उसकी पत्नी सकरवती ने शव को उठाकर घर के अंदर लिटा दिया और ऊपर से चादर ढंक दी. बुजुर्ग की पत्नी लच्छो बाई को जब शाम 8 बजे इस मारपीट की खबर मिली, तो वह अपनी बड़ी बहू के साथ मौके पर पहुंचीं और खून से लथपथ पति को देख पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही थाना चांद पुलिस मौके पर पहुंची. मंझली बहू सकरवती ने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई उगल दी कि कैसे उसके पति जयसिंह ने ससुर की बेरहमी से हत्या की. पुलिस ने आरोपी जयसिंह इनवाती को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story