भारत
ये क्या! थोड़ी देर पहले पीटा था फिर घरवालों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर किया विदा, जानें पूरा माजरा
jantaserishta.com
8 May 2024 5:23 PM IST

x
युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में थे।
गोरखपुर: गोरखपुर के एक गांव में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में थे। दुनिया-जहान से बेखबर दोनों अपने में मशरूफ थे कि तभी युवती के घरवालों को इसकी भनक लग गई। घरवालों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस बुला ली। इसके पहले युवक की पिटाई भी की। पुलिस पहले तो युवक को थाने ले गई। फिर पंचायत के बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद थोड़ी देर पहले पिटाई कर रहे घरवालों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।
सहजनवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती से पड़ोस गांव के एक युवक से करीब 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दिन में 9 बजे युवती के बुलाने पर युवक पहुंचा था। युवती के कमरे में दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। तभी घरवालों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिवारीजनों ने दोनों को देखा तो बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सब जुटे और युवक की जमकर पिटाई की।
बाद में पुलिस को बुलाकर युवक को सौप दिया। पुलिस ने युवक और युवती से बात कर उनका इरादा जानना चाहा। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिवारवालों की गायत्री मंदिर पर परिजनों की सहमति से पाली ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेतृत्व दोनों ने शादी कर ली।इस दौरान प्रधान ई रमेन्द्र नाथ मिश्र,राम सिंह,शैलेश,राजपाल,राजू,जितेन्द्र समेत अन्य मौजूद रहें। एसओ सहजनवा मदन मोहन मिश्र ने कहा की युवक और युवती बालिग थे। शादी करने के लिए तैयार थे। परिजनों की सहमति पर दोनों शादी कर चले गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





