Top News

शादी टूटने का निकाला गुस्सा, रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
12 Dec 2023 12:16 PM IST
शादी टूटने का निकाला गुस्सा, रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट
x

नई दिल्ली: शादी टूटने और पत्नी के छोड़कर जाने का गुस्सा एक शख्स ने अपनी रिश्तेदार पर निकाल दिया। मामला कर्नाटक का है। खबर है कि यहां एक शख्स पत्नी के छोड़कर जाने से इतना परेशान था कि उसने रिश्तेदार की ही बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की गंभीरता के मद्देनजर तुरंत कार्रवाई की और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पश्चिम बेंगलुरु के पदरायनपुरा की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 वर्षीय जुनैद की पत्नी उसे शादी के एक साल बाद ही छोड़कर चली गई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। खबर है कि जुनैद की पत्नी के साथ अनबन थी और वह चाहता था रिश्तेदार परवीन ताज दोनों में सुलह करा दे। कहा जा रहा है कि वह ताज की तरफ से सुलह के प्रयास नहीं होने के चलते नाराज था।

परवीन, जुनैद उसकी पत्नी दोनों की ही करीबी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि जुनैद शाम करीब 4 बजे परवीन के आवास पर पहुंचा। यहां उसने परवीन को अकेला पाया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही जुनैद ने परवीन पर हमला कर दिया और चाकू से कई वार किए। वारदात के तुरंत बाद जुनैद मौके से फरार हो गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद मौके से भाग गया और परवीन बुरी तरह जख्मी हालत में वहीं पड़ी रहीं। कुछ समय बाद वह सीढ़ियों तक आईं, लेकिन सड़क पर गिर गईं। यहां से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि जुनैद साड़ियां बेचने का काम करता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story