भारत

छोटे भाई को कहता था दूर रहने, बड़े भाई ने उसकी प्रेमिका को मारी गोली

Nil dhankar
10 April 2025 6:29 AM IST
छोटे भाई को कहता था दूर रहने, बड़े भाई ने उसकी प्रेमिका को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखनऊ में पारा के हंसखेड़ा में रहने वाले दबंग सतीश यादव ने देर रात करीब 12 बजे घर में घुसकर छोटे भाई संदीप की दोस्त अंशिका को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से अंशिका मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इसके बाद वह असलहा लहराते हुए फरार हो गया। अंशिका को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित सतीश की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं।

संदीप के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाली अंशिका से उसकी कई साल से दोस्ती थी। बड़ा भाई सतीश इस बात का विरोध करता था। बुधवार रात वह तमंचा लेकर अंशिका के घर पहुंचा। उसने दरवाजे पर दस्तक दी। अंशिका की मां ने दरवाजा खोला। सतीश ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्हें धक्का दे दिया। शोर सुनकर अंशिका दौड़ी तो भाई ने उसे पीटा और गोली मार दी। पेट में गोली लगने से अंशिका मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इसके बाद भाई बाहर निकला उसने बाइक स्टार्ट की और फरार हो गया।

शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग निकल आए। संदीप के मुताबिक अंशिका के भाई अतुल और मोहल्ले वालों की मदद से वह उसे लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचा। लोकबंधु में अंशिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप और अंशिका की दोस्ती थी। सतीश इसका विरोध करता था। संदीप जब नहीं माना तो सतीश ने अंशिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। आरोपित सतीश की तलाश में सर्विलांस समेत चार टीमें दबिश दे रही हैं।

Next Story