भारत

ऑटो खराब होने का नाटक करता था, फिर...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Sept 2025 5:57 PM IST
ऑटो खराब होने का नाटक करता था, फिर...मचा हड़कंप
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक यात्री से मारपीट और लूटपाट के आरोप में पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार (44) के खिलाफ हत्या समेत करीब 20 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. इसके बावजूद वो सड़कों पर खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल ऑटो और 3600 रुपए नकद बरामद किए हैं.
डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक धनिया ने बताया कि ताजा घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है. दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी संदीप आनंद विहार बस स्टैंड से घर लौटने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ. रात करीब 1.35 बजे जैसे ही वो अपने गंतव्य से 200 मीटर पहले पहुंचा, ऑटो चालक ने वाहन में खराबी आने का नाटक किया. इसके बाद संदीप किराया देकर बाहर निकला ही था चालक ने हमला कर दिया.
वो संदीप का बैग छीनने की कोशिश करने लगा, जब यात्री ने विरोध किया तो उसने पीछे से उसका गला दबाया और सिर पर वार किया. इस वजह से संदीप घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद आरोपी पांच हजार रुपए, मोबाइल फोन और बैग लेकर फरार हो गया. राहगीरों ने संदीप को घायलावस्था में देखा, तो अस्पताल में पहुंचाया. पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
इस केस की जांच के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. शुरुआत में ऑटो का नंबर साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन पुलिस ने एएनपीआर कैमरों और हाईटेक सर्विलांस टूल्स की मदद से ऑटो की पहचान कर ली. जांच में पता चला कि ऑटो मलका गंज निवासी एक शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है. उससे पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वाहन किसी को उधार दिया था.
इसके बाद पुलिस सुराग दर सुराग जोड़ते हुए आखिरकार आरोपी दीपक तक पहुंच गई. उसके घर पर दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक अक्सर दूसरों से ऑटो उधार लेता था और देर रात सवारियों से लूटपाट करता था. उसकी कार्यप्रणाली बेहद खतरनाक थी. सुनसान जगह पर ऑटो खराब होने का नाटक करना, यात्री को उतरवाना और अचानक हमला कर लूटपाट करना.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ हत्या, डकैती और अन्य गंभीर मामलों में 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वो पहले भी जेल जा चुका है. लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने दोबारा लूटपाट करना शुरू कर दिया था. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है. उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस लूटपाट के अन्य मामलों से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story