भारत

चलती बस में टूटी सांस...सफर में किसी को नहीं लगी भनक

jantaserishta.com
4 Jan 2026 10:23 AM IST
चलती बस में टूटी सांस...सफर में किसी को नहीं लगी भनक
x
पढ़ें पूरी खबर.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से कड़ाके की ठंड के बीच एक दुखद घटना सामने आई है. यूपी रोडवेज बस में सफर कर रहे एक युवक की बैठे-बैठे ही मौत हो गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को इसकी भनक तक नहीं लगी. युवक पूरी यात्रा के दौरान सीट पर बैठा रहा और किसी को भी उसकी तबीयत बिगड़ने का अंदाजा नहीं हुआ.
घटना शनिवार सुबह की है. जब बस लकहहू मोड़ बस स्टैंड पर पहुंची तो सभी यात्री उतर गए, लेकिन वह युवक अपनी सीट से नहीं उठा. इस पर बस कंडक्टर ने उसे उतरने के लिए हल्के से छूकर कहा, तभी पता चला कि उसके शरीर में कोई हरकत नहीं है. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलने के बाद युवक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर वायरल की गई. बस को वहीं से नजदीकी लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
लार थाना प्रभारी संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि सुबह करीब 9 बजे की यह घटना है. मृतक की पहचान छोटेलाल पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, क्योंकि परिवार पोस्टमार्टम कराने के इच्छुक नहीं था.
मृतक छोटेलाल पासवान लार थाना क्षेत्र के कस्बा के घारी वार्ड टोला सोनराबारी के निवासी थे. वे देवरिया शहर में एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे यूपी रोडवेज बस से अपने घर लार लौट रहे थे.
बस कंडक्टर के अनुसार, रावतपार गांव के गेट के पास उन्हें टिकट का बचा हुआ किराया भी लौटाया गया था और उस समय वह पूरी तरह सामान्य दिख रहे थे. लेकिन इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बस में ही उनकी मौत हो गई.
लार CHC अधीक्षक के मुताबिक मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से भी हो सकती है. उधर, परिवार को जैसे ही घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस मौत से पूरा इलाका गमगीन है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story