भारत
महिला मित्र को चाकू मारा, खुद की गर्दन को भी नहीं छोड़ा, ऐसे बिगड़ी बात
jantaserishta.com
14 Sept 2024 9:22 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अस्पताल में भर्ती.
मुंबई: मुंबई के भांडुप इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद खुद की गर्दन भी चाकू से काट ली. बताया जाता है कि व्यक्ति ने महिला मित्र पर हमला इसलिए किया, क्योंकि उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला का इलाज मुलुंड जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भांडुप पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 109 (हत्या का प्रयास), 118(1) (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 118(2) (खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(ए) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने 15 वर्षीय बेटे और 19 वर्षीय बहन के साथ रहती है. वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. 2016 में उसके पति की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे. कुछ मुद्दों के कारण महिला ने भगने से बातचीत करना बंद कर दिया था, जिससे वह गुस्से में था.
भगने बात करना चाहता था, लेकिन महिला ने मना कर दिया और उसे जाने के लिए कहा. इस बात से गुस्साए भगने ने उससे बहस करना शुरू कर दिया. गुस्से में उसने चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया. उसे खून बहता देख उसने खुद की गर्दन पर चाकू घोंपकर जान देने की कोशिश की. जिससे दोनों घायल हो गए. राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. महिला की गर्दन पर 15 टांके लगे हैं और वह अब खतरे से बाहर है, लेकिन भगने की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आगे के इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.भांडुप पुलिस में मामले में FIR दर्ज करके जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





