भारत

सड़क पर स्टंटबाजी कर जान को जोखिम में डाला, युवक ने किया कुछ ऐसा...VIDEO

jantaserishta.com
30 Sept 2022 2:20 PM IST
सड़क पर स्टंटबाजी कर जान को जोखिम में डाला, युवक ने किया कुछ ऐसा...VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कार की छत पर बैठकर गाने के संग वीडियो बनाया जा रहा है.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक स्टंट बाजी करता नजर आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार की छत पर बैठकर गाने के संग वीडियो बनाया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है.
मुरादाबाद में बीते दिनों एक व्यक्ति का महिंद्रा बोलेरो कार से पंजाबी गाने के साथ गाड़ी के ऊपर चढ़कर स्टंट बाजी करने का वीडियो वायरल हुआ. गाड़ी का नंबर UP 21 CS 7595 है. इस वीडियो की सूचना एक व्यक्ति ने 29 सितंबर को ट्विटर के माध्यम से पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही.
वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर पंजाबी गाने के संग वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है, जिससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना है.
इसी मामले में एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक गाड़ी का नंबर प्राप्त हुआ है, इसमें एक व्यक्ति स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, नंबर के जरिए उसका डिटेल निकालकर कार्रवाई करने जा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story