भारत

गैर मर्दों के साथ सोने का बनाता दबाव...पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी

jantaserishta.com
21 Nov 2025 5:54 PM IST
गैर मर्दों के साथ सोने का बनाता दबाव...पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी
x
खुलासा हुआ.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में महिला ने ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया.
मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव का है. यहां 18 नवंबर की सुबह बड्डूपुर मार्ग किनारे किसान राजमल का शव मिला था. शुरुआती जांच में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, जिससे मामला ब्लाइंड मर्डर जैसा लग रहा था.
लेकिन पुलिस की मैनुअल व डिजिटल जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पूछताछ में पता चला कि मृतक राजमल शराब का आदी था और नशे में पत्नी–बच्चों से मारपीट करता था. इतना ही नहीं, वह पत्नी पर पैसों के लिए गैर मर्दों के साथ सोने का दबाव बनाता था. इस प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी और उसके 17 वर्षीय बेटे ने हत्या की योजना बनाई.
17 नवंबर की रात राजमल अपने बड़े भाई के यहां ढोल-पूजन से लौटकर घर आया और फिर बाहर निकल गया. इसी दौरान पत्नी और बेटा भी उसके पीछे निकल पड़े. सुनसान जगह पहुंचते ही दोनों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया. फिर बेटे ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, पूछताछ में पत्नी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. घरेलू हिंसा और लगातार प्रताड़ना का यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story