भारत

शर्मनाक मामला! नौकरी दिलाने के बहाने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया, फिर...

jantaserishta.com
6 July 2022 12:36 PM IST
शर्मनाक मामला! नौकरी दिलाने के बहाने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शर्मनाक घटना सामने आई है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पर लड़की का आरोप है कि उसे नौकरी दिलाने के बहाने से बुलाया गया. फिर होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश कर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया. इसके बाद आरोपी उसे ब्‍लैकमेल करने लगा.

पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो पिछले एक साल से नौकरी ढूंढ रही है. इस दौरान उसकी मुलाकात निधि चंदन नाम के युवक से हुई जो केरल का रहने वाला है. दोनों की दोस्ती हुई और फोन पर बातचीत शुरू हो गई. इस दौरान आरोपी उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाता रहा. साथ ही उसने शेयर मार्केट में काम दिलाने की बात भी कही.
इस दौरान उसे होटल बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया. जिसके बाद आरोपी युवक ने उसकी नग्न तस्वीरें वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए. अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया.
साथ ही वीडियो और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी का फोन सर्विलांस पर लगाया गया है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story