भारत

पत्नी को उतारा मौत के घाट, बस इतनी सी बात थी...

jantaserishta.com
26 Sept 2025 12:00 PM IST
पत्नी को उतारा मौत के घाट, बस इतनी सी बात थी...
x
फैली सनसनी,
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और जब पति ने पूछा कि वह किससे बात कर रही है, तो जवाब न मिलने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना इलाके के धानी गांव की है, जहां बुधवार को पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई. आरोपी देव केवट अपनी 23 वर्षीय पत्नी कुसुम केवट से नाराज था. बताया गया कि कुसुम किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रही थी.
पति ने उसे देख लिया और पूछा कि वह किससे बात कर रही हो? जब कुसुम ने बात करने वाले व्यक्ति की जानकारी देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया.इसी दौरान देव ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.
दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक साल का बच्चा भी है. कुसुम देवसर इलाके की रहने वाली थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null