भारत

पोतों के सामने गंडासे से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

jantaserishta.com
8 May 2026 6:46 PM IST
पोतों के सामने गंडासे से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा
x
दिल दहला देने वाली वारदात.
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सुरनी पंचायत के घासीचक गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो मासूम पोतों के सामने वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय किशन दास शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को नशे की हालत में उसका किसी बात को लेकर 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी से झगड़ा हो गया। कुछ समय बाद गुस्साए किशन दास ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सके और फिर घर में रखे धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जिस वक्त यह वारदात हुई, रूबी देवी अपने दो पोतों लव और कुश के साथ सो रही थीं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, आरोपी किशन दास वहां से फरार हो चुका था। खून से लथपथ रूबी देवी को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
मासूम बच्चों ने पुलिस को बताया कि दादा ने उनकी आंखों के सामने ही दादी पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना हथियार (गड़ासा) बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story