भारत

वो ही 'गुरू'... 'गुरूर' भी वो ही! जय महाराष्ट्र!!: संजय राउत का ट्वीट

jantaserishta.com
13 July 2022 10:03 AM IST
वो ही गुरू... गुरूर भी वो ही! जय महाराष्ट्र!!: संजय राउत का ट्वीट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिवसेना के सीनियर लीडर संजय राउत ने बालासाहेब ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'वो ही 'गुरू'... 'गुरूर' भी वो ही! जय महाराष्ट्र।' इस तस्वीर में वह दिवंगत नेता बालासाहेब ठाकरे से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। अकसर संजय राउत अपने ट्वीट और बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही ट्वीट उनका गुरु पूर्णिमा के मौके पर आया है, जिसमें उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को अपना गुरू और गुरूर दोनों बताया है। उनके इस ट्वीट को एकनाथ शिंदे गुट के लिए एक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिन पर वह पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाते रहे हैं।

यही नहीं एकनाथ शिंदे खुद को बालासाहेब ठाकरे का सिपाही बताते हुए उनकी विरासत पर दावा करते रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने सीएम बनने के बाद भी अपने भाषण में बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा था कि आज उनका सपना पूरा हो गया है और सच्चे शिवसैनिक को सत्ता में आने का मौका मिला है। ऐसे में संजय राउत का ट्वीट बालासाहेब ठाकरे की विरासत पर हक की बात भी करता है। इससे पहले मंगलवार को भी संजय राउत ने एक शायराना ट्वीट किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। उन्होंने शायर जौन एलिया का एक शेर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अब नही कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा है।'
उस ट्वीट में संजय राउत ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रियंका गांधी और उद्धव ठाकरे को टैग किया था। उनके उस ट्वीट के सही अर्थ को लेकर अब तक चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि संजय राउत ने अपने ट्ववीट से संकेत दिया है कि शिवसेना आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसके अलावा महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी इस ट्वीट से कयास लगने लगे हैं। गौरतलब है कि शिवसेना में हुई टूट के बीच संजय राउत काफी चर्चा में थे। एकनाथ शिंदे समेत सभी बागी लगातार उन पर हमला बोलते रहे हैं और उन पर जननेता न होने के बाद भी उद्धव ठाकरे के करीबी होने और अहम फैसले लेने के आरोप लगते रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story