भारत

‘वो बिहार में सर्कस कर रहे हैं,’ वोटर अधिकार यात्रा पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता का तंज

jantaserishta.com
22 Aug 2025 11:33 AM IST
‘वो बिहार में सर्कस कर रहे हैं,’ वोटर अधिकार यात्रा पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता का तंज
x
पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कटाक्ष करते हुए इस पूरी यात्रा को सर्कस करार दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सड़कों पर सर्कस होता है तो लोग देखने के लिए आते हैं, राहुल-तेजस्वी भी बिहार की सड़कों पर सर्कस करने के लिए निकले हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को राजकुमार करार दिया। कहा कि इन्हें गरीबी से कुछ भी लेना देना नहीं है। इनका जन्म तो सोने की चम्मच के साथ हुआ।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली से आते हैं, और तेजस्वी बिहार से आते हैं। यह दोनों राजकुमार हैं; उन्हें गरीबी की वास्तविकता का कोई अंदाजा नहीं है। बस टाइमपास करने के लिए बिहार घूम रहे हैं। घूमने के बाद वापस लौट जाएंगे। बिहार की जनता ने दोनों को नकार दिया है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि यह यात्रा गंभीर राजनीतिक प्रयास के बजाय समय बिताने का एक तरीका है, और इसे जनता द्वारा मजाक के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि, वे सिर्फ फर्जी मतदाता लिस्ट को लेकर घूम रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। वैध मतदाता के वोट वोटर लिस्ट से नहीं काटे गए हैं।
बिहार की जनता ने कांग्रेस को पहले ही नकार दिया है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकाल को भूला नहीं पाई है। लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार को लूटा गया था। इसके अलावा, उन्होंने एसआईआर का समर्थन किया, यह कहते हुए कि चुनाव आयोग जनता के हित में है और इसे व्यापक समर्थन प्राप्त है। गरीबों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं।
तेजस्वी के एक बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को बिहारी चला रहे हैं और अगर राजद की सरकार बनी तो क्या हरियाणवी चलाएंगे। उन्होंने तेजस्वी पर संजय यादव के प्रभाव का दावा करते हुए तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने की बात कही। गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुजराती पूरे देश को चला रहे हैं और विश्व मंच पर मोदी का डंका बज रहा है, जिसे लेकर पूरे देश को गर्व है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story