भारत

हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक, पूरी रात 4 महिलाओं से करते रहे गैंगरेप

Shantanu Roy
21 Sept 2023 4:24 PM IST
हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक, पूरी रात 4 महिलाओं से करते रहे गैंगरेप
x
पानीपत। हरियाणा में अपराध चरम पर है। इसका नमूना बुधवार की देर रात देखने को मिला। जहां जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित डेरा और मछली फॉर्म हाउस पर काम करने वाली 4 महिलाओं को बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद लूटपाट की। ऐसा आरोप पीड़ित महिलाओं ने लगाया है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक बजे रात को फार्म हाउस में 4 से 5 की संख्या में घुसे आरोपियों ने हथियारों के बल पर पहले परिवार को बंधक बनाया। इसके बाद पूरी रात आरोपियों ने दरिंदगी की। इस दौरान एक पीड़िता की मौत की खबर सामने आ रही है।
भोर में 4 बजे फार्महाउस निकते हुए आरोपियों ने महिलाओं व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद एक महिला ने अपने जानकार किसान को फोन लगाकर मामले की जानकारी दी।जिसके बाद किसान ने आकर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व DSP कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस महिलाओं को मेडिकल के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लेकर गई। FSL की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। वहीं पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया की परिवार दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। हलांकि पुलिस अपनी तरफ से दुष्कर्म के मामले पर कुछ नहीं बोल रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह जांच का में पता चलेगा।
Next Story