भारत

जेपी नड्डा की नई टीम में उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह

Admin Delhi 1
29 July 2023 12:17 PM GMT
जेपी नड्डा की नई टीम में उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह
x

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें कई नये नेताओं को शामिल किया गया है। जबकि कई पुराने नेताओं की छुट्टी कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का एलान किया गया है। हालांकि, नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। उनके अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, सौदान सिंह सहित कुल 13 नेताओं को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन), कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम सहित 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इसके अलावा पंकजा मुड़े, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके अलावा कर्नाटक के नेता सीटी रवि पहले महासचिव हुआ करते थे उनको इस बार संगठन में कोई पद नहीं दिया गया है। असम से सांसद दिलीप सैकिया से भी महासचिव पद छीन लिया गया है। हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय सचिव हुआ करते थे पद से हटा दिये गये हैं। उपाध्यक्ष रहे दिलीप घोष और भारतीबेन शायल को भी संगठन में कोई पद नहीं मिला है।

ये हैं 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नाम प्रदेश

डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़

वसुंधरा राजे राजस्थान

रघुबर दास झारखंड

सौदान सिंह मध्य प्रदेश

बैजयंत पांडा ओडिशा

सरोज पांडे, सांसद छत्तीसगढ़

रेखा वर्मा, सांसद उत्तर प्रदेश

डीके अरुण तेलंगाना

एम. चौबा एओ नगालैंड

अब्दुल्ला कुट्टी केरल

लक्ष्मीकांत बाजपाई उत्तर प्रदेश

लता उसेंडी छत्तीसगढ़

तारिक मंसूर, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम

नाम प्रदेश

अरुण सिंह, सांसद उत्तर प्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश

दुष्यंत कुमार गौतम दिल्ली

तरुण चुग पंजाब

विनोद तावड़े महाराष्ट्र

सुनील बंसल राजस्थान

संजय बंदी, सांसद तेलंगाना

राधामोहन अग्रवाल उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री

शिवप्रकाश

13 राष्ट्रीय सचिव

नाम प्रदेश

विजया राहटकर महाराष्ट्र

सत्या कुमार आंध्र प्रदेश

अरविंद मेनन दिल्ली

पंकजा मुंडे महाराष्ट्र

नरेंद्र सिंह रैना पंजाब

डॉ. अल्का गुर्जर राजस्थान

अनुपम हाज़रा पश्चिम बंगाल

ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश

ऋतुराज सिन्हा बिहार

आशा लाकड़ा झारखंड

कामख्या प्रसाद तासा असम

सुरेंद्र सिंह नागर उत्तर प्रदेश

अनिल एंटनी केरल

प्रदेश महामंत्री संगठन

नाम प्रदेश

फणींद्र नाथ शर्मा हरियाणा

जीआर रवींद्र राजू असम व त्रिपुरा

विवेक दधकर अंडमान निकोबार

कोषाध्यक्ष

राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)

उपकोषाध्यक्ष

नरेश बंसल (उत्तराखंड)

Next Story