भारत
मौत का सामना करके सही सलामत वापस घर लौट आया...12 साल के लड़के की खबर
jantaserishta.com
3 Jan 2026 4:10 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
चंदौली: यूपी के चंदौली में चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां पतंग लूटने के चक्कर में 12 साल का एक लड़का रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, तभी सामने से ट्रेन आ गई. इस पर लड़के ने होशियारी दिखाई और फौरन ट्रैक पर लेट गया. इस दौरान पूरी की पूरी ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई. गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित सैयदराजा के वार्ड नंबर नौ में 31 दिसंबर को 12 वर्षीय शिव पतंग लूटने के लिए रेलवे ट्रैक पर चला गया. ठीक उसी समय गया की तरफ से कोयल नदी मालगाड़ी आ गई.
ट्रैक से भागने का समय न होने पर शिव समझदारी दिखाते हुए पटरियों के बीच चिपक कर लेट गया. पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई और वह सुरक्षित बच निकला. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे हिले बिना लेटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हैरतअंगेज मंजर को अपनी आंखों से देखा.
स्थानीय निवासी शाहिद ने बताया कि 31 तारीख की शाम मैदान में बच्चे पतंग उड़ा रहे थे. एक कटी पतंग रेलवे ट्रैक की ओर गई, जिसे लूटने के लिए शिव ट्रैक पर पहुंच गया. मालगाड़ी को एकदम नजदीक देख लोगों ने चिल्लाना शुरू किया. लड़का पटरियों पर ही लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई. गनीमत रही कि ट्रेन गुजरने के बाद वह पूरी तरह सुरक्षित था. देखें मौके पर मौजूद लोगों की बाइट-
पास की रहने वाली अर्चना केसरी ने बताया कि वे लोग छत पर थे, जब उन्होंने देखा कि पतंग के पीछे भागते हुए बच्चे ट्रैक पर आ गए हैं. मालगाड़ी के नीचे लेटे बच्चे को देखकर सबकी सांसें थम गई थीं. पूरी ट्रेन गुजरने के बाद जब बच्चा बाल-बाल बचा, तो सबने राहत की सांस ली. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





