भारत

टेंपो के अंदर खत्म की जिंदगी, व्हाट्सएप स्टेटस से ये पता चला

jantaserishta.com
18 March 2026 8:05 AM IST
टेंपो के अंदर खत्म की जिंदगी, व्हाट्सएप स्टेटस से ये पता चला
x

सांकेतिक तस्वीर

इलाके में हड़कंप.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया. वह फंदे से लटका बुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने कथित तौर पर खुद ही यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
मृतक की पहचान 32 साल के गजानन मरवाड़ी के रूप में हुई है, जो नांदेड़ जिले के मुखेड तहसील का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है. गजानन अपने टेंपो से हाईवे पर सफर कर रहा था. इसी दौरान उसने रात करीब 11 बजे सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया. टेंपो की साइड लाइट्स चालू थीं, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान उस पर गया.
स्थानीय लोगों को जब टेंपो काफी देर तक एक ही जगह खड़ा नजर आया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की जांच की, तो अंदर युवक का शव मिला. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
जांच में यह भी सामने आया है कि गजानन ने घटना से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक मैसेज पोस्ट किया था. हालांकि उस संदेश में क्या लिखा था, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. साथ ही, मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि वह किसी तनाव या परेशानी में था या नहीं.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना की असली वजह सामने लाने की कोशिश की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story