भारत

फंदा लगाकर खत्म की जिंदगी, उससे पहले प्रेग्नेंट पत्नी और चाची को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
1 April 2025 10:05 AM IST
फंदा लगाकर खत्म की जिंदगी, उससे पहले प्रेग्नेंट पत्नी और चाची को उतारा मौत के घाट
x
दिल दहला देने वाली घटना.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां पति ने गर्भवती पत्नी पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी. इस दौरान जब मां को बचाने के लिए बेटा आया तो आरोपी ने उसे भी मारने का प्रयास किया. हालांकि, आरोपी यहीं नहीं रुका, जब बेटे को खून से लथपथ देखकर चाची बचाने पहुंची तो आरोपी ने चाची की भी हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी.
पूरा मामला करधनी थाना इलाके के शिव विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि पत्नी गणगौर के गीत गाकर गर्भवती होने की खुशी मना रही थी . तभी सनकी पति ने गर्भवती पत्नी पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी.
मां की चीख-पुकार सुन मदद के लिए मासूम बेटा आया तो आरोपी ने बेटे को भी मारने का प्रयास किया. वहीं, बच्चें को खून से सना देख आरोपी की चाची बचाने दौड़ी तो आरोपी ने विधवा चाची की भी हथौड़े से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी का घायल बच्चा चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग गया. फिर आरोपी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story