भारत
35 साल बाद वर्दी पहनकर किया सैल्यूट, बुजुर्ग को देखकर नम हुईं लोगों की आंखें
jantaserishta.com
20 Nov 2026 3:44 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: वर्दी पहनना और एक पुलिस अफसर बनना, काफी लोगों का सपना होता है. हमारे आसपास कई ऐसे लोग भी हैं, जिनका ये सपना पूरा हुआ है और कईयों ने इस सपने को जिया है. इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पूरी उम्र वर्दी पहनकर पुलिस अफसर की ड्यूटी करने वाले एक बुजुर्ग ने करीब 35 साल बाद दोबारा अपनी यूनिफॉर्म पहनी.
इतने सालों बाद जब दोबारा वर्दी पहनकर जिस गर्मजोशी के साथ उन्होंने सैल्यूट किया. उसने ऑनलाइन काफी लोगों को भावुक कर दिया. इस वीडियो को देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे. क्योंकि इसमें जिस तरह से एक पोता अपने दादा जी को उनकी वर्दी पहनाने में मदद करता है और इतने सालों बाद वह इसे पहनकर भावुक हो जाते हैं. यह देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dada_dhanraj1933 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लिखा है - 35 साल बाद बाबा ने अपनी वर्दी पहनी. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बुजुर्ग को उसका पोता पुलिस की यूनिफॉर्म पहना रहा है. वीडियो के मुताबिक, बुजुर्ग ने दोबारा 35 साल बाद अपनी पुलिस की वर्दी पहनी है.
इस दावे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबा की उम्र अभी क्या रही होगी. क्योंकि, कोई भी पुलिस अफसर 60 साल की उम्र में रिटायर हो जाता है. इस उम्र में भी अपनी वर्दी पहनने के बाद शख्स की आंखों में जो चमक दिखाई दे रही है. उसे देख किसी के आंखों में भी आंसू आ जाए.
इतनी उम्र होने के बावजूद बुजुर्ग के सैल्यूट मारने का अंदाज काबिले तारीफ है. वह बिना सहारे के उठकर खड़े नहीं हो पा रहे हैं. वर्दी पहनने में और खड़ा होने में पोता उन्हें सहारा दे रहा है. फिर भी वह इतने परफेक्ट तरीके से सैल्यूट कर रहे हैं, जिस पर काफी सारे यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
इस पोस्ट पर @akshay_birare नाम के यूजर ने लिखा है - अभी भी इनका सैल्यूट आज की पीढ़ी से काफी बेहतर है. ये यूजर खुद एक पुलिस अधिकारी लग रहे हैं. इसी तरह दूसरे यूजर्स ने भी इस बुजुर्ग के जज्बे की सराहना करते हुए कमेंट किए हैं. एक यूजर ने तो लिखा है कि इनके सैल्यूट करने का तरीका बताता है कि अपने जमाने में ये एक परफेक्ट पुलिस अफसर रहे होंगे. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - इतनी उम्र हो गई है, लेकिन सैल्यूट अभी भी कड़क है.
Tagsबुजुर्गबुजुर्ग वायरल वीडियोपुलिस वर्दीElderly personviral video of an elderly personpolice uniform
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





