
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पिता को अपनी संपत्ति का वारिस चाहिए था.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के नन्नूर गांव में दो भाईयों ने अपनी पत्नियों की दरांती से काटकर हत्या कर दी. दरअसल दोनों भाइयों की कोई औलाद नहीं थी और वे दोबारा शादी कर बेटों के पिता बनना चाहते थे. आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने पिता के कहने पर अपनी पत्नियों की हत्या की है क्योंकि उनके पिता को अपनी संपत्ति का वारिस चाहिए था.
मामला बुधवार रात का है. पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्य साजिशकर्ता दोनों युवकों का पिता है जिसे अपनी 60 करोड़ की जायदाद के लिए वारिस चाहिए था और दोनों बहुओं के बच्चे न होने से परेशान था. यही कारण था कि उसने ये साजिश रच डाली.
जानकारी के अनुसार शादी के 3-4 साल होने के बावजूद दोनों युवकों की कोई औलाद नहीं थी और परिवार इसके लिए बहुओं को जिम्मदार मानता था. आरोपियों की योजना थी कि दोनों महिलाओं की हत्याकर उनसे छुटकारा पाकर दोबार शादी की जाए ताकि उनकी औलाद हो सके.
पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्य आरोपी कुरुवा पेड्डा गोविंदु और कुरुवा चिन्ना गोविंदू को उनके पिता कुरुवा गोगन्ना के साथ गिरफ्तार किया, जो नन्नूर गांव के जमींदार हैं। ओरवाकल पुलिस उपनिरीक्षक मल्लिकार्जुन ने बताया कि आरोपियों ने अपनी पत्नियों को दरांती से काटकर मार डाला। गोगन्ना और उसके बेटों ने रामेश्वरी (26) और रेणुका (23) को गांव के बाहरी इलाके में स्थित अपने खेतों में ले जाकर उन पर हमला कर दिया और उनकी जान ले ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





