भारत

असामान्य भ्रूण के टर्मिनेशन में देरी पर हाई कोर्ट ने लगाई एलएनजेपी अस्पताल को फटकार

jantaserishta.com
5 Dec 2022 2:08 PM IST
असामान्य भ्रूण के टर्मिनेशन में देरी पर हाई कोर्ट ने लगाई एलएनजेपी अस्पताल को फटकार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मस्तिष्क संबंधी असामान्यताओं से पीड़ित अपने 33 सप्ताह के भ्रूण को समाप्त करने की महिला की मांग पर चिकित्सकीय जांच में देर होने पर लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को फटकार लगाई। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने शुक्रवार को अस्पताल के मेडिकल बोर्ड को उसी दिन महिला की जांच करने और पांच दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा था।
अस्पताल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि मामला जटिल होने के कारण विलंब हुआ। मेडिकल बोर्ड भी चाहता था कि टीम में न्यूरोलॉजिस्ट भी हों।
एलएनजेपी के वकील ने कहा, प्रशासनिक कारणों और चुनाव ड्यूटी के कारण भी इसमें देरी हुई, लेकिन रिपोर्ट कल तक तैयार हो जाएगी।
न्यायमूर्ति सिंह ने अस्पताल को दोपहर एक बजे तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि वह दोपहर 2.30 बजे मामले को उठाएंगी। उन्होंने कहा, संबंधित डॉक्टरों से कहें कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो दोपहर 2.30 बजे अदालत में पेश हों।
इससे पहले 26 वर्षीय महिला ने याचिका में उल्लेख किया था कि 12 नवंबर को जांच में भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी असामान्यता पाई गई थी।
याचिकाकर्ता के वकील ने प्रस्तुत किया कि ऐसे मामलों में गर्भपात की अनुमति मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) अधिनियम के तहत दी जा सकती है। वकील ने कहा, चूंकि गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एमटीपी मामलों के लिए मेडिकल बोर्ड नहीं है, इसलिए एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा भ्रूण की जांच की जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story