भारत

बड़ा खतरा! मिली अमेरिका की नदी में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैटफिश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Sept 2022 10:53 AM IST
बड़ा खतरा! मिली अमेरिका की नदी में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैटफिश, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस मछली के चार आंख है और इसका रंग व बनावट दोनों सामान्य मछली से भिन्न है.
बगहा: बिहार के बगहा में मछली मारने के दौरान मछुआरे के जाल में एक अजोबोगरीब मछली फंस गई, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. बुधवार को बगहा-1 प्रखंड के बनचहरी गांव के पास हरहा नदी में मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंस गई, जिसको देखकर मछुआरा भी हैरत में पड़ गया.
अब यह मछली लोगों मे कौतूहल का विषय बन चुकी है, क्योंकि इस मछली के चार आंख है और इसका रंग व बनावट दोनों सामान्य मछली से भिन्न है. इस मछली के विषय मे जानकारी के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पदस्थापित के बांकेलाल प्रजापति व वरीय प्रबंधक कमलेश मौर्य ने बताया कि यह मछली अमेजॉन नदी में पाई जाती है.
इसको अमेजॉन स्मेल एक्जॉटिक कैट फीस के नाम से जाना जाता है, जो कि आरमोरेड कैटफिश फैमिली से है. इसका हमारी नदियों में मिलना चिंता की बात है. अमेजॉन से यहां पहुचने के सवाल पर उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि यह मछली एक्यूरिअम में लोग पालते है, जो शीशे पर जमे काई और मछलियों की गंदगी को साफ करती है.
इसके पहले इस प्रकार की मछली यूपी के बनारस और बिहार के कहलगांव में भी पाई गई है, जो हमारी नदियों के लिए चिन्ता का विषय है. कमलेश मौर्य ने बताया कि जो जानकारी है उसके अनुसार यहां से 15000 हजार किलोमीटर दूर अमेजॉन में रहने वाली इस मछली का छोटी नदियों में मिलना शोध का विषय है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story