भारत
खतरा! रैकेट का खुलासा हुआ, बन रही थी कैंसर की नकली दवा
jantaserishta.com
16 Nov 2022 11:37 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दो इंजीनियर, एक डॉक्टर और एक एमबीए को गिरफ्तार किया गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कैंसर की नकली दवा बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर आरएस यादव के मुताबिक, इस गैंग में शामिल दो इंजीनियर, एक डॉक्टर और एक एमबीए को गिरफ्तार किया गया है.
इंटरनेशनल नकली दवा बनाने और बिक्री रैकेट में शामिल कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने कहा कि हरियाणा के सोनीपत में एक फैक्ट्री और गाजियाबाद के एक गोदाम का भंडाफोड़ किया गया. इस दौरान पुलिस ने 8 करोड़ रुपये की नकली ड्रग्स भी बरामद की है. पिछले 2-3 साल से चल रहे रैकेट में शामिल तीन लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. आगे की जांच चल रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





