भारत
रफ्तार का कहर: डॉक्टर की मौत, 108 एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी
jantaserishta.com
23 May 2024 8:55 AM IST

x
एंबुलेंस स्पीड में होने की वजह से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक में जा टकराई.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले (Washim) में एक हादसे में डॉक्टर की जान चली गई. दरअसल, यहां 108 एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. लोगों का कहना है कि ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक सड़क पर खड़ा था. उसी दौरान वहां से एंबुलेंस गुजर रही थी. एंबुलेंस स्पीड में होने की वजह से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक में जा टकराई.
जानकारी के अनुसार, आज 23 मई की रात 2 बजे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में 108 एंबुलेंस टकरा गई. यह घटना जिले के कारंजा से अमरावती मार्ग पर हुई. यहां ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक सड़क पर खड़ा था. अमरावती से पेशेंट को छोड़कर वापस आ रही 108 एंबुलेंस खड़े ट्रक के पीछे से जा टकरा गई.
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में बैठे डॉक्टर ललित जाधव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस के साथ ही दूसरी एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अमरावती भेजा है.
इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस ट्रक में जा फंसी. एंबुलेंस का केबिन पूरी तरह से पिचक गया था. दूसरे ट्रक से बांधकर एंबुलेंस को खींचा गया. घटनास्थल पर धनज पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





