
x
सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज से मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया है कि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका है। आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछारों के कई दौर चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इधर कई इलाकों में दो दिन से बारिश न होने के बाद एकाएक तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही चमोली में देर रात हुई बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होने से आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे छिनका, पीपलकोटी, पागलनाला, बेलाकोटी, नंदप्रयाग में बंद है। एनएच ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर रहा है, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमबारिश अलर्टUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRain Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





