भारत

बारिश का कहर: अल्मोड़ा-भवाली और धारी से पुखराड़ जाने वाला मार्ग मलबा आने पर बंद

jantaserishta.com
6 July 2023 3:41 PM IST
बारिश का कहर: अल्मोड़ा-भवाली और धारी से पुखराड़ जाने वाला मार्ग मलबा आने पर बंद
x
नैनीताल: जिलेभर में भारी बारिश के चलते मौसम की तरह पल-पल खबरें भी बदल रही है। नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा भवाली मार्ग और धारी से पुखराड़ को जाने वाला मार्ग अब से कुछ देर पहले मलबा आने के कारण बंद हो गया। जिसे खोलने के लिए प्रशासन लगा हुआ है।
प्रशासन के मुताबिक खैरना गरमपानी में भौरिया बैंड के पास मलबा आने के कारण अल्मोड़ा- भवाली का मार्ग बंद हो गया है। खैरना पुलिस (नैनीताल पुलिस) मौके पर है। मार्ग खोलने हेतु जेसीबी मंगाई गई है। आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।
वहीं, धारी से पुखराड़ को जाने वाला मार्ग पुखराड़ के पास मलबा आने के कारण बाधित हो गया है। मार्ग सुचारू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story