भारत
तेज रफ्तार का कहर, जीप ने बाइक सवार युवक को कुचला, तोड़ा दम
jantaserishta.com
15 Jan 2023 5:48 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जीप भी मौके पर पलट गई और जीप चालक मौके से फरार हो गया.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में एक तेज रफ्तार बेकाबू जीप ने बाइक सवार को रौंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना कंचनपुर थाना क्षेत्र की है. तेज गति से आ रही बेकाबू थार जीप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक धौलपुर जिले के जहानपुर गांव का रहने वाला सत्यप्रकाश रविवार को बाइक से दूध देकर अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान बाड़ी-कंचनपुर सड़क मार्ग पर तुलसी अड्डा के पास सैपऊ की तरफ से तेज गति से आ रही बेकाबू थार जीप ने बाइक सवार को कुचल दिया.
हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप भी मौके पर पलट गई और जीप चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-कंचनपुर सड़क मार्ग पर डेड बॉडी को रख कर जाम लगा दिया.
जाम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बच्चन सिंह मीणा, बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सैपऊ पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार के साथ बाड़ी कोतवाली और कंचनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की.
हालांकि ग्रामीण जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया.
मृतक सत्यप्रकाश बीए की पढ़ाई कर रहा था, उसके पिताजी दीवान सिंह किसी कारण आज लोगों को दूध देने नहीं गए थे जिस बजह से सत्यप्रकाश बाइक पर दूध की टंकियां लेकर दूध देने गया था. रिपोर्ट के मुताबिक सत्यप्रकाश पढ़ाई में काफी तेज था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





