भारत

'जल्दी भुगतान के लिए सेक्स करना होगा'...HR मैनेजर के खिलाफ महिला पहुंची थाने, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
22 March 2024 3:19 PM IST
जल्दी भुगतान के लिए सेक्स करना होगा...HR मैनेजर के खिलाफ महिला पहुंची थाने, जानें पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मुंबई: मुंबई में एक निजी कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर या HR के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला के आरोप हैं कि दिवंगत पिता के PF यानी प्रोविडेंट फंड की रकम जारी करने के लिए सेक्सुअल फेवर्स की मांग की गई। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
23 साल की महिला बांद्रा (पूर्व) की रहने वाली हैं। वह घरों में काम करती हैं और अपने छोटे भाई और दादी के साथ रहती हैं। उनके माता-पिता पहले ही अलग हो चुके हैं और 2015 में महिला के पिता का देहांत हो गया था। तब उनकी आयु 15 वर्ष की थी। महिला के पिता जिस कंपनी में काम करते थे, वहां उनका PF कटता था और उन्हें 18 वर्ष की आयु होने पर रकम मिलनी थी।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, 'पीएफ की रकम हासिल करने के लिए कई फॉर्म जमा करने के बाद राशि नहीं मिली। जब यह जानकारी लगी कि उनकी फाइल कंपनी के मैनेजर के पास है। इसके बाद और भी देर लगी। जब मैंने HR मैनेजर से संपर्क किया, तो उसने जल्दी भुगतान के लिए यौन संबंध बनाने के लिए कहा।'
खबर है कि महिला के पास HR मैनेजर से हुई बातचीत के सबूत भी हैं। खेरवाडी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story