भारत

गोहाना में पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर किया गया हवन

Shantanu Roy
18 Sep 2023 11:51 AM GMT
गोहाना में पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर किया गया हवन
x
गोहाना। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी रविवार को 73वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले व भाजपा कार्यकर्ता भांति-भांति प्रकार से मनाते हैं। उनके चाहने वाले पूरे देश के अलग अलग कोने से प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेलिब्रेट कर उनको बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर सोनीपत के गोहाना में बीजेपी ऑफिस में हवन यज्ञ कर पीएम मोदी की लम्बी उम्र की कामना की गई। इस दौरान सोनीपत जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, उपाध्यक्ष अरुण बडोक व गोहाना मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़ के अलावा कई बीजेपी नेताओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली।
Next Story