भारत

हाथरस भगदड़ कांड: IG की प्रेस कांफ्रेंस, 6 गिरफ्तार, भोले बाबा पर कही बड़ी बात

jantaserishta.com
4 July 2024 3:43 PM IST
हाथरस भगदड़ कांड: IG की प्रेस कांफ्रेंस, 6 गिरफ्तार, भोले बाबा पर कही बड़ी बात
x
121 लोगों की मौत हो गई थी.
हाथरस: हाथरस हादसे में पुलिस ने पूछताछ के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस एक्शन की जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि जिन आरोपियों को अरेस्ट किया है वह आयोजन समिति के मेंबर हैं. बता दें कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी, इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी.
मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम रखा गया है. पुलिस जल्द कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाएगी. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी. हालांकि FIR में भोले बाबा का नाम नहीं है. भोले बाबा के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. उनके फॉलोअर्स हर शहर में हैं, तो कई शहरों में हमारी टीम लगी हुई हैं.
आईजी ने कहा कि हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी. सभी की पहचान हो चुकी है. उन्होंने कहा कि आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे. साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story