भारत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरती पोस्ट, युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
13 Aug 2024 10:13 AM IST
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरती पोस्ट, युवक पहुंचा सलाखों के पीछे
x
स्क्रीनशॉट वायरल.
नई दिल्ली: देश में गृहयुद्ध होना चाहिए, इसकी जरूरत है। सोशल मीडिया पर इस तरह का कॉमेंट करने के आरोपी नदीम राम अली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अली को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदीम राम अली को शनिवार को IFSO यूनिट की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की। सोमवार को उसे एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि नदीम राम अली ने देश में गृहयुद्ध की जरूरत बताते हुए सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ टिप्पणी की थी। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद अली के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था।
नदीम ने लिखा था, 'देश में गृहयुद्ध होना चाहिए, इसकी बहुत जरूरत है। नागपुरी संतरों के खिलाफ आरपार की लड़ाई होनी चाहिए, आर पार की लड़ाई में प्रधानसेवक देश छोड़कर भाग जाएगा, पूरा देश संघियों से खार खाया बैठा है।' नदीम की यह टिप्पणी ऐसे समय पर वायरल हुई जब पड़ोसी देश बांग्लादेश में उथल पुथल और अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, नदीम का कहना था कि उसकी यह टिप्पणी पुरानी थी और उसने तुरंत डिलीट कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story