
फाइल फोटो
नई दिल्ली: बेंगलुरु पुलिस ने हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के प्रदर्शन के बीच रविवार को शहर में मुनव्वर फारुकी के 'स्टैण्डअप हास्य कार्यक्रम' को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। दक्षिणपंथी संगठनों ने आरोप लगाया है कि फारूकी ने अपने एक कार्यक्रम में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ताया, ''हां, हमने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वह आज किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं देंगे।'' वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने #StayUnited के साथ मुनव्वर फारूकी के पक्ष में ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा- नफ़रत नहीं जीतेगी- विश्वास रखिए, हार नहीं माननी, रुकना नहीं है।
नफ़रत नहीं जीतेगी- विश्वास रखिए
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2021
हार नहीं माननी, रुकना नहीं है।#StayUnited
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





